2013 से धोरीमन्ना व आसपास के क्षेत्र में विश्वसनीय व सम्पूर्ण चिकित्सा सेवा।
कृष्णा हॉस्पिटल की स्थापना वर्ष 2013 में धोरीमन्ना (जिला बाड़मेर, राजस्थान) में हुई। शुरुआत से ही हमारा उद्देश्य रहा है — सुदूर क्षेत्र के मरीज़ों को शहर जैसी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा, घर के पास ही उपलब्ध कराना।
मई 2023 में हम अपने नए, बड़े भवन में स्थानांतरित हुए, जहाँ स्त्री रोग, सर्जरी, हड्डी रोग, शिशु रोग, दंत रोग व श्वास रोग विभाग एक साथ, आधुनिक उपकरणों के साथ संचालित होते हैं।
हमारी टीम में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर्स शामिल हैं, जो प्रसूति, सर्जरी, हड्डी रोग, नवजात व बाल चिकित्सा, दंत व श्वास रोग के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करते हैं, तथा जोधपुर से विज़िटिंग यूरोलॉजिस्ट द्वारा समय-समय पर विशेष परामर्श शिविर भी आयोजित होते हैं। NICU व PICU जैसी गहन चिकित्सा सुविधाओं के साथ, हम क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद हॉस्पिटल्स में से एक हैं।